फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमंडल नादौन में बार-बार लग रहे अघोषित कट

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन मेें बार-बार लग रहे बिजली के अघोषित कटों से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी के इस मौसम में सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, मरीजों और बच्चों को हो रही है। दूसरी तरफ नादौन अस्पताल में इनवर्टर और जनरेटर की सुविधा न होने से मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में रमेश, विकास, विपिन, प्रवीण, जतिन प्रसाद, प्रताप सिंह आदि का कहना है कि एक तरफ जहां अस्पताल में इनवर्टर की सुविधा नहीं है, दूसरी तरफ बार-बार लग रहे बिजली के कटों से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडल नादौन में सैकड़ों की संख्या में कारोबारी हैं। यह कारोबारी भी बिजली कट से दुखी हैं। साइबर कैफे, ट्रेवल एजेंट, रेल और ट्रेन बुकिंग समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज प्रभावित हो रहा है। बीएमओ कौशल का कहना है कि शीघ्र ही समस्या का हल कर दिया जाएगा। उधर, बिजली बोर्ड के एसडीओ आरएस गर्ग का कहना है कि पूर्व में बारिश के कारण शार्ट सर्किट से कुछ समय बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। बाद में इसे बहाल कर दिया गया था। वर्तमान में बहुत कम शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें