फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आठ युवाओं ने दिए नशे के प्रचलन को रोकने पर अपने सुझाव

विज्ञापन
पुलिस लाइन दोसड़का में प्रधाव अभियान के तहत नशे को रोकने के लिए अपने सुझाव देते युवा।
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस लाइन दोसड़का में रविवार को नशे के प्रचलन को रोकने में युवाओं का सहयोग सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए प्रधाव अभियान के तहत हमीरपुर के आठ युवाओं ने अपने सुझाव दिए। यह प्रतियोगिता पूरे हिमाचल में जिला स्तर पर आयोजित की जार रही है। इसमें विभिन्न जिला के बच्चों ने अपने सुझाव दिए। हमीरपुर जिला से इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 18 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था। इसमें आठ युवाओं ने ही प्रतियोगिता में भाग लिया। इन युवाओं ने 11 बजे से लेकर एक बजे तक आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लिया तथा नशे के प्रचलन को रोकने संबंधी अपने सुझाव दिए। इनके सुझावों का आंकलन पुलिस विभाग जल्द करेगा।
विज्ञापन

प्रदेश पुलिस ने समाज में विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी की उभरती समस्या से लड़ने के लिए प्रदेश के युवाओं के सहयोग से प्रधाव अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य जनता के बीच जागरुकता बढ़ाना और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे से लड़ने के लिए सभी हितधारकों के विचारों को एकत्रित करना है। वहीं कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 26 जून को शिमला में मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर होगा। तीन सर्वश्रेष्ठ प्रस्तावों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और डेढ़ लाख रुपये, एक लाख और 75 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। इस बारे में पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि आठ युवाओं ने प्रधाव अभियान के तहत भाग लिया और नशे के प्रचलन को रोकने में युवाओं का सहयोग सुनिश्चित करने के लिए अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें