हमीरपुर में मिट्टी से तैयार किए गए दीये खरीदतीं युवतियां।
- फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। त्योहारी सीजन शुुरू होते ही सुजानुपर बाजार में मिट्टी के दीये आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बाजार में इस वर्ष इलेक्ट्रॉनिक लड़ियों, मोमबत्तियों और सजावटी फूलों की जगह रंग-बिरंगे मिट्टी के दीयों एवं अन्य मिट्टी की वस्तुओं की भरपूर मांग है। दुकानदार ने ग्राहकों की मांग पर सड़क किनारे स्टॉल लगाए हैं और वहां मिट्टी के दीये बेच रहे हैं।
कुम्हार जाति के दुकानदारों ने त्योहारी सीजन शुरू होते ही दुकानें रंग बिरंगी गुल्लक, दीपक व मोमबत्ती स्टैंड के साथ सजा दी हैं। वहीं, लोग भी बाजार में पहुंचकर मिट्टी के बर्तनों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। स्थानीय बाजार के दुकानदारों प्रेमचंद, प्रकाश राणा, सुरेश और पवन ने कहा कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बाजार में अधिक रौनक है। बाजार में दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीयों का लाखों रुपयों का कारोबार होता है।
इन दीयों को कुम्हार जाति के लोग बनाते हैं। आधुनिक दौर में भले ही युवा पीढ़ी ने इस कार्य को अपनाना छोड़ दिया है, बावजूद इसके आज भी इस जाति के लोग इस व्यवसाय को जिंदा रखे हुए हैं तथा मिट्टी का सामान बनाकर अपना कारोबार चला रहे हैं।
रक्कड़ निवासी तरसेम लाल ने कहा कि दीपावली पर्व पर ही दीये व मिट्टी के अलग-अलग सामान से लाखों रुपयों का कारोबार किया जा रहा है। वह कुछ सामान अपनी कला से बनाते हैं। शेष कार्य मशीन से करते हैं। कुम्हार जाति से संबंध रखने वाले नगर परिषद के उपाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि सुजानपुर में बुजुर्ग इस कला को कायम रखे हुए हैं। है।