सुजानपुर स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को ई-वाउचर प्रदान करते विधायक। स्रोत : संस्थान
सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में मंगलवार को मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 13 मेधावी विद्यार्थियों को ई-वाउचर के माध्यम से सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रणजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा और अन्य अध्यापकों ने विधायक को शॉल, टोपी एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक रणजीत सिंह ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करना समाज के लिए गौरव की बात है। संवाद
सुजानपुर स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को ई-वाउचर प्रदान करते विधायक। स्रोत : संस्थान