फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को ड्यूटी पर लौटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भर के सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दे दिए गए हैं। शिक्षा विभाग जरूरत के हिसाब से किसी भी अध्यापक को स्कूल बुला सकता है। लॉकडाउन के कारण पिछले पांच माह से स्कूल बंद पड़े हैं। बच्चों को भी विभिन्न माध्यमों से ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए अभी तक स्कूलों को खोलने के आदेश नहीं दिए गए हैं। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं कि जो भी अध्यापक दूरदराज के क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहं हैं और कोरोना वायरस के कारण अपने घरों को चले गए हैं, वे जल्द से जल्द स्कूल हेडक्वार्टर पहुंच जाएं। उन्हें स्कूल कैंपस के आसपास ही रहना होगा। जरूरत के हिसाब से उन्हें कभी भी स्कूल बुलाया जा सकता है। वहीं उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि सभी अध्यापकों को स्कूल पहुंचने के निर्देश दे दिए गए हैं। कभी भी किसी भी अध्यापक को स्कूल बुलाया जा सकता है। जो भी अध्यापक बाहर या दूरदराज से हैं, उन सभी को बुला लिया गया है ताकि स्कूलों में स्टाफ की कमी न हो। उन्होंने कहा कि जिला के सभी स्कूलों को कोविड केयर सेंटर मुक्त कर दिया गया है और स्कूलों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें