फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाद्रपद के चलते पौणाहारी के दरबार में कम हुआ श्रद्धालुओं का आवागमन

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में खाली पड़ी सीढिय़ां। संवाद
विज्ञापन
रविवार को पहुंचते थे हजारों श्रद्धालु, रविवार को सूना रहा मंदिर परिसर
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए सवेरे कतारों में लग जाते थे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में भाद्रपद मास (काला महीना) के चलते कम ही संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सप्ताह के अंत में श्रद्धालुओं की कतारों से भरने वाला मंदिर परिसर रविवार को पूरी तरह सूना रहा। मंदिर में इक्का दुक्का श्रद्धालु ही पौणाहारी के दर्शन करने पहुंचे। मान्यता के अनुसार इस माह न ही कोई शुभ कार्य होते हैं न ही विवाह आदि होते हैं। ऐसे में मंदिर में इक्का दुक्का श्रद्धालु ही दर्शन करने पहुंच रहे हैं। रविवार का दिन बाबा बालक नाथ का दिन माना जाता है। अक्सर मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहती थीं। बाहरी राज्यों से श्रद्धालु मंदिर में दर्शनों को लेकर शनिवार को ही मंदिर में पहुंच जाते थे लेकिन भाद्रपद मास के चलते कम ही संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। पूर्व में जहां मंदिर को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे खुला रखा जाता था लेकिन रविवार को मंदिर को आरती के बाद बंद कर दिया गया। इस बारे में मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि रविवार को कम ही संख्या में श्रद्धालु पौणाहारी के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे ताकि उन्हें दर्शनों के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें