फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नहीं रुकी नशे की सप्लाई, अब शॉपिंग मॉल में तीन युवकों से स्मैक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। जिले में नशे की सप्लाई बदस्तूर जारी है। अब लदरौर कस्बे में स्मैक पकड़ी है। यहां पर एक शॉपिंग मॉल में यूपी के तीन युवकों को 51 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। इसकी कीमत स्थानीय बाजार में डेढ़ लाख बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि यूपी निवासी ये युवक शॉपिंग मॉल से नशे की तस्करी का काला कारोबार कर रहे थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कल अदालत में पेश किया गया। इस मामले में अब शॉपिंग मॉल के मालिक से भी पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन



पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को शॉपिंग मॉल में दबिश दी। इस शॉपिंग मॉल का मालिक यूपी निवासी है, जो सरकाघाट में रहता है। शॉपिंग मॉल का मालिक बीस साल से हिमाचल में बसा हुआ है। शॉपिंग मॉल में कार्य करने वाले युवकों को मॉल के अंदर से स्मैक के साथ धरा गया है। जांच में यह सामने आया है कि मॉल में कार्य के दौरान ही आरोपी बाहरी राज्यों से नशे की खेप लाकर यहां बेच रहे थे। तस्कर गिरोह यहां पर स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशाना बना रहा है। इस मामले का पता चलते ही भोरंज पुलिस ने शुक्रवार को मॉल में दबिश दी और तीनों आरोपियों को दबोचा है। मालिक शॉपिंग मॉल में मौजूद नहीं था। ऐसे में पुलिस शनिवार को उससे पूछताछ करेगी।
आरोपियों की पहचान अभिषेक गुप्ता, तालीब अली और विकास सक्सेना के रूप में हुई है। यह शॉपिंग मॉल यहां कई सालों से चल रहा है हालांकि पकड़े गए आरोपी इस मॉल में कब से कार्य कर रहे थे इसकी जांच पुलिस कर रही है। मालिक से पूछताछ के बाद पुलिस की जांच में और अधिक खुलासे हो सकते हैं। माना जा रहा है कि आरोपियों का यह गिरोह बाहरी राज्यों से नशे की सप्लाई लाकर शिक्षण संस्थानों के इर्द-गिर्द विद्यार्थियों को इसे बेच रहा था। एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने कहा कि यूपी निवासी तीन युवकों से स्मैक पकड़ी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों को शनिवार के अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें