फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क की खराब हालत से वाहन चालक परेशान

Wed, 06 Aug 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पट्टा बाजार में सड़क की दयनीय हालत। संवाद
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पट्टा बाजार में सड़क की हालत खराब है। सड़क की दयनीय स्थिति होने से वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीर भी परेशान हैं। लगातार बारिश होने के कारण गड्ढों में पानी भरा हुआ है। गाड़ियां यहां से गुजर रहीं हैं तो गंदा पानी लोगों के कपड़ों पर पड़ रहा है। इससे उनके कपड़े गंदे हो रहे हैं। वहीं, दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, सतीश कुमार, जितेंद्र सिंह, कल्पना ठाकुर, सीमा शर्मा, उमा ठाकुर, रीना ठाकुर ने बताया कि लगातार बारिश हो रही है। इससे सड़कों की हालत खराब हो रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि सड़क की मरम्मत की जाए। संवाद
विज्ञापन

पट्टा बाजार में सड़क की दयनीय हालत। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें