फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुतडू क्षेत्र में दो दिन के भीतर होगी पेयजल आपूर्ति : चौधरी

Sat, 30 Aug 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नौहंगी भूंपल जल योजना को बहाल करने में जुटे जल शक्ति विभाग के कर्मी। स्रोत : जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग उपमंडल नादौन के तहत नौहंगी भूंपल जल योजना के क्षेत्र तुतडू सहित अन्य क्षेत्रों में दो दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से बहाल होगी। फोरलेन बाइपास के निर्माण कार्य में लगी कंपनी की वजह से निर्माण कार्य के दौरान पानी के कुछ पाइपों को क्षति पहुंची है और कुछ पाइप खोदाई के दौरान नीचे दब गए हैं। जल शक्ति विभाग नादौन के सहायक अभियंता अमित चौधरी ने बताया कि विभाग के कर्मचारी जान जोखिम में डालकर प्राथमिकता के आधार पर पाइपों को ठीक करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने मरम्मत कार्य पूरा होने तक क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर पानी की नियमित आपूर्ति शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें