फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के शहर में सोमवार को चार दिनों बाद पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। पेयजल आपूर्ति होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण नादौन शहर में गत चार-पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति बुरी तरह बाधित हो रही थी। वहीं पानी भी गंदा आने की शिकायत लोग कर रहे थे। परंतु सोमवार को पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जाने से समस्या का समाधान हो गया। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने कहा कि समस्या का हल कर दिया गया है। पेयजल आपूर्ति की सुचारू आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें