क्रिकेट स्टेडियम अमतर में चल रही अंतर जिला वरिष्ठ क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। क्रिकेट स्टेडियम अमतर में चल रहे ऊना और बिलासपुर के बीच तीन दिवसीय मुकाबले में ऊना ने अपनी पहली पारी में 498 रनों का विशाल स्कोर बनाया। पहली पारी की लीड के आधार पर जहां ऊना ने जीत दर्ज की, वहीं यह मुकाबला ड्रा हो गया। इससे पूर्व ऊना की टीम ने मंगलवार को जब अपने पिछले स्कोर तीन विकेट पर 123 रनों से आगे खेलना शुरू किया तो 94 ओवर में टीम ने 498 रन बना लिए। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अंकित कलसी ने 111 तथा अमनप्रीत ने 110 रन बनाकर शतकीय पारियां खेलीं। पूर्वराज ने 68 रन का योगदान दिया जबकि अंकुश बेदी ने नाबाद 89 रन बनाए। बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित ठाकुर ने तीन, सूर्य प्रताप सिंह और दिग्विजय सिंह ने दो-दो, प्रहलाद सिंह, कार्तिक शर्मा तथा सचित ने एक-एक विकेट हासिल किया। बिलासपुर ने अपनी पहली पारी में 190 रन बनाए थे। अंत में पहली पारी की लीड के आधार पर जहां ऊना ने जीत दर्ज की, वहीं मुकाबला ड्रा हो गया।
समाचार: बवीता चंदेल: महेश कपिल