डॉ सुमित सम्मान प्राप्त करते हुए। स्वयं।
सचित्र
हमीरपुर। भोरंज के होम्योपैथिक डाॅक्टर सुमित पुन्याल को बेटियां फाउंडेशन की ओर से नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड-2025 से सम्मानित किया है। बीते शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन की ओर से यह सम्मान दिया गया है। इस समारोह के मुख्य अतिथि आरएस बाली अध्यक्ष पर्यटन विभाग, बॉलीवुड सेलिब्रिटी दीपशिखा नागपाल, बॉलीवुड सिंगर मन्नत नूर आदि उपस्थित रहे। इसमें भोरंज के होम्योपैथिक डॉक्टर सुमित पुन्याल को भी नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड-2025 से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें समाज को स्वास्थ्य और होम्योपैथी के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदान किया गया। संवाद