लदरौर (हमीरपुर)। बाल कल्याण समिति के सदस्य के तौर पर डॉ. संगीता का चयन हुआ। डॉ. संगीता गांव जोह, तहसील भोरंज की रहने वाली है। पिछले माह ही संगीता ने निजी विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की। संगीता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह बहुत ही महत्वपूर्ण है। बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य होते हैं। संगीता की नियुक्ति से उनके गांव और संपूर्ण भोरंज क्षेत्र में खुशी की लहर है। संवाद