बीएमओ नादौन का कार्यभार संभालने के दौरान डॉ राजेश भारद्वाज। स्रोत : जागरूक पाठक
नादौन (हमीरपुर)। बीएमओ नादौन सिविल अस्पताल का कार्यभार डॉ. राजेश भारद्वाज ने संभाल लिया है। इससे पहले डॉ. राजेश भारद्वाज एसएमओ के पद पर भोरंज अस्पताल में तैनात थे। प्रमोशन के बाद उन्होंने बतौर बीएमओ नादौन अस्पताल का कार्यभार पहली बार संभाला है। बीएमओ का कार्यभार संभालने पर डॉ. अरविंद कौंडल और डॉ. विक्रांत ने राजेश भारद्वाज का स्वागत किया। भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल परिसर में वाहनों को ठीक ढंग से पार्क किया जाएगा। उनका मुख्य लक्ष्य अस्पताल व्यवस्था को ठीक रखना है। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इससे पहले बीएमओ गलोड़ डॉ अरविंद कौंडल ही नादौन बीएमओ का कार्यभार देख रहे थे।