हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के होम्योपैथिक क्लीनिक में तीन दिन डॉ. पूनम सेवाएं देंगी। जिला आयुर्वेदिक विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई। मरीजों को इससे राहत मिलेगी। वर्तमान में डॉ. पूनम लंबलू अस्पताल में सेवाएं दे रही हैं। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद डॉ. पूनम तीन दिन हमीरपुर और तीन दिन लंबलू में मरीजों का उपचार करेंगी। किस दिन सेवाएं हमीरपुर या लंबलू मिलेंगी, इस बारे विचार किया जा रहा है। होम्यौपैथिक क्लीनिक में करीब पांच महीने से चिकित्सक का पद रिक्त चला है। चिकित्सक पद रिक्त होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। हालांकि मरीजों की सुविधा के लिए चीफ फार्मासिस्ट डॉ. रणजीत सेवाएं दे रहे हैं लेकिन वह भी फरवरी 2026 में सेवानिवृत हो जाएंगे। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृज नंदन शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। अब डॉ. पूनम तीन दिन लंबलू और तीन दिन हमीरपुर में सेवाएं देंगी।