रंगस (हमीरपुर)। डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में गणित विषय के डॉ. अमित शर्मा को एसोसिएट प्रोफेसर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रत्यक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से हुई है। इसके साथ ही उन्हें महाविद्यालय के मौलिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा गया है। डॉ. अमित शर्मा की नियुक्ति से महाविद्यालय में शिक्षण, शैक्षणिक गतिविधियों और अनुसंधान कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। विभागाध्यक्ष के रूप में वह विभाग की अकादमिक गतिविधियों, शिक्षण गुणवत्ता और अंतर्विषयक अनुसंधान को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी निभाएंगे। संवाद