राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी व बैडमिं
डिडवीं स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए सेमीफाइनल मुकाबले
कांग्रेस नेता डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा करेंगे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं में जारी अंडर-17 और 19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल और रेसलिंग के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। बैडमिंटन के सेमीफाइनल मुकाबले में कन्या स्कूल हमीरपुर की टीम ने कुठेड़ा स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में टिक्कर खातरियां स्कूल ने भरेड़ी स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब कन्या स्कूल हमीरपुर ने टिक्कर खातरियां स्कूल को हराकर जीत दर्ज की। वॉलीबाल प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में समीरपुर की टीम ने सिलेक्टड हमीरपुर और भोरंज की टीम को हराया। झगडिय़ाणी स्कूल की टीम ने सिलेक्टड सुजानपुर और बिझड़ी की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी प्रतियोगिता में पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सिलेक्टड बिझड़ी और सुजानपुर की टीम ने अमलेहड़ की टीम को हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कन्या स्कूल हमीरपुर की टीम ने सिलेक्टड नादौन और टौणी देवी की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कन्या स्कूल हमीरपुर की टीम ने सिलेक्टड बिझड़ी और सुजानपुर की टीम को हराकर कबड्डी का खिताब जीता। प्रतियोगिता के समन्वयक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन कुछेक खेलों के फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का समापन सुबह 11 बजे कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा करेंगे। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य शैली शर्मा सहित अन्य स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहें।