फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर थाने में बच्चे को कुत्ते के काटने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना सुजानपुर में एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। इस पर परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। शिल्पा ठाकुर पत्नी राजेश कुमार गांव और डाकघर चमियाणा तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बुधवार सुबह जब उसका बेटा गांव में सड़क के किनारे पीपल के पेड़ को जल चढ़ा रहा था। तभी फूलां देवी का पालतू कुत्ता अचानक बेटे पर झपट पड़ा और पीठ और टांग पर दांतों से काट लिया। यह घटना कुत्ते की मालकिन की लापरवाही से सामने आई है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें