सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए आयोजित कार्यशाला के शुभारंभ पर उपस्थित चिकित्सक।
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉॅ. राकेश ठाकुर के दिशा-निर्देशों के अनुसार वीरवार को हमीरपुर के एक निजी होटल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर को लेकर चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
चिकित्सकों को उनके स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले लोगों के मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर को पहचानना, उसके स्तर का पता लगाना आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि बाद में ऐसे लोगों को काउंसलर के पास भेजा जा सके। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डॉ. राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इसमें डॉ. सुरेंद्र और डॉ. पंकज विशेष रूप से उपस्थित रहे।