मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 50 हजार रुपये का चेक विधायक भोरंज को सौंपते हुए डॉ निखिल। स्रो
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत भुक्कड़ के चिकित्सक डॉ. निखिल कपिला ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 50 हजार रुपये की राशि दी। विधायक सुरेश कुमार को चेक सौंपते हुए उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में हर व्यक्ति को आगे आकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। उनका यह योगदान प्रदेश सरकार के राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहायक सिद्ध होगा। विधायक सुरेश कुमार ने डॉ. निखिल कपिला के इस कदम की सराहना की है। संवाद