दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से हमीरपुर बाजार में निकाली गई कलश यात्रा। संवाद
हमीरपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान शिमला की ओर से सोमवार को हमीरपुर बाजार में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के बाद दिव्य ज्योति जागृति संस्थान शाखा शिमला की प्रभारी आशुतोष ने कहा कि संस्थान की ओर से पांच से 11 अप्रैल तक टाउन हॉल हमीरपुर में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा में साध्वी भद्रा भारती शाम चार बजे से शाम सात बजे तक कथा वाचन करेंगी। वीरवार को संस्थान की ओर से कलश यात्रा निकाली गई है। कलश यात्रा में साध्वी गार्गी, साध्वी भारती, तरणी भारती, श्वेता भारती कार्यकर्ता भूपेंद्र, संतोष, अंजू और रीता सहित अन्य उपस्थित रहे।