फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले के 158 प्राथमिक स्कूल एक-एक शिक्षक सहारे, 185 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जेबीटी बैच वाइज भर्ती का परिणाम तीन माह बाद भी नहीं हो पाया घोषित
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने मार्च माह में 41 पदों के लिए लिए थे साक्षात्कार

स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित, अभिभावकों में रोष

बवीता चंदेल

हमीरपुर। शिक्षकों की कमी के चलते जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ले रहे हजारों नैनिहालों का भविष्य अंधकार में है। जिलेभर के 470 प्राथमिक स्कूलों में से 158 प्राथमिक स्कूल महज एक-एक शिक्षक के सहारे हैं, जबकि 185 शिक्षकों के पद स्कूलों में एक वर्ष से रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं स्कूलों में संचालित प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए विभाग की ओर से अलग शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है। इस कारण प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को एक शिक्षक के सहारे पढ़ाना मुश्किल हो रहा है।


अभिभावकों सरिता कुमारी, सोमनाथ, राजेश कुमार, रमेश चंद, नीलम कुमारी, राधिक सिंह आदि ने कहा कि जिलेभर में 470 प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें से बिझड़ी खंड में 103 प्राथमिक स्कूलों में से 43 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें एक ही अध्यापक छह कक्षाओं के विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य कर रहा है। वहीं, बिझड़ी शिक्षा खंड में घुमारवीं, कोटला और जमली ऐसे स्कूल हैं, जिनमें बच्चों की संख्या अधिक है, लेकिन स्कूल में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है। प्रतिनियुक्ति के सहारे काम चलाया जा रहा है। शिक्षा खंड हमीरपुर में 97 प्राथमिक स्कूल हैं, जिनमें से 36 स्कूलों में एक-एक अध्यापक है। थाना लोहारा स्कूल में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है। शिक्षा खंड सुजानपुर में 60 प्राथमिक स्कूलों में से 29 स्कूलों मेें छह कक्षाओं का जिम्मा एक-एक शिक्षक पर है। इसी प्रकार शिक्षा खंड गलोड़ में 52 स्कूलों में से 19 स्कूल, शिक्षा खंड भोरंज में 96 स्कूलों में से 24 स्कूल और शिक्षा खंड नादौन में 62 स्कूलों में से आठ स्कूल एक-एक अध्यापक के सहारे चल रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से तीन माह पूर्व आयोजित जेबीटी बैच वाइज भर्ती की साक्षात्कार प्रक्रिया का परिणाम अभी तक घोषित नहीं कर पाया है। अभ्यर्थी परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जिन स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं, वह भी नई नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं। ताकि स्कूलों में सुचारू पढ़ाई का कार्य चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जिले के प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं और अधिकतर स्कूल एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। इस संदर्भ में सरकार को अवगत करवा दिया गया है। जैसे ही सरकार शिक्षकों की नियुक्तियां करेगी तो स्कूलों में चल रहे रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। वहीं, जेबीटी शिक्षकों के साक्षात्कार के परिणाम को लेकर किसी भी प्रकार की सूचना नहीं आई है। - अशोक कुमार, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें