सुजानपुर (हमीरपुर)। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वीरवार को सुजानपुर बाजार में दबिश देते हुए करीब डेढ़ दर्जन दुकानों में पहुंचकर 39 खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए। इन खाद्य वस्तुओं में दाल, मसाले, चीनी, सरसों तेल, टोमेटो सॉस, चटनी इत्यादि शामिल हैं। उठाए गए सैंपल जांच के लिए विभाग की लैब में भेजे जाएंगे।
उसके बाद उनकी गुणवत्ता सही है या नहीं इस बात की पुष्टि होगी। विभाग का कहना है कि खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता सही होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान यह जांच की जाती है कि दुकानदार ग्राहकों के साथ कुछ गलत तो नहीं कर रहे। खाद्य वस्तुओं के नाम पर हल्की क्वालिटी की वस्तुएं तो नहीं बेची जा रही हैं। तमाम बिंदुओं की जांच को लेकर यह सैंपल लिए जाते हैं। इस कड़ी में वीरवार को सुजानपुर बाजार में सैंपल लिए गए हैं। विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अनिल शर्मा ने कहा कि विभाग की निरीक्षक मधु कुमारी ने वीरवार को सुजानपुर बाजार में खाद्य वस्तुओं के सैंपल जांच के लिए उठाए हैं। इनकी संख्या करीब 39 है। उठाए गए सैंपलों में तमाम खाद्य वस्तु शामिल हैं जिन्हें जांच के लिए विभाग की लैब में भेजा जा रहा है।