फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले 680 युवा एचआरटीसी में चालक बनने के हैं इच्छुक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के युवाओं में बस चालक बनने के लिए काफी उत्साह है। एचआरटीसी हमीरपुर के पास चालक पद के लिए कुल 680 आवेदन आए हैं। एचआरटीसी प्रदेश भर के डिपुओं में चालक के कुल 268 पद भरेगा।
विज्ञापन

इसमें सामान्य वर्ग के 98 पद, अनुसूचित जाति के 50, अनुसूचित जनजाति के 11 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 28 पद भरे जाने हैं। इसके लिए 7 मार्च तक युवाओं से आवेदन मांगे गए थे। इसी के तहत हमीरपुर के 680 युवाओं ने आवेदन किया है।
वहीं, इस बारे डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि चालक पद के लिए कुल 680 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 7 मार्च तक आवेदन मांगे गए थे। जनजातीय क्षेत्रों के युवाओंं के लिए 14 मार्च अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें