फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दलचेहड़ा में जल्द मिलेगी डिस्पेंसरी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के दलचेहड़ा में डिस्पेंसरी बनाने का कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है। दलचेहड़ा में डिस्पेंसरी बनाने की मांग वर्ष 2012 में उठी थी। दलचेहड़ा के निवासी समाजसेवी शंकर दास ने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल से यह मांग की थी। इसे बनाने का निर्णय कांग्रेस सरकार ने 2016 में लिया और चुनाव के समय आनन-फानन में इसे शुरू करने का निर्णय किया गया। उस समय इसे स्थानीय गांव के जंजघर में शुरू किया गया। वर्ष 2017 के बाद इसपर कोई कार्य नहीं हो पाया लेकिन अब इस वर्ष कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस मांग को दोबारा उठाया गया और इसे प्राथमिकता पर लेते हुए सरकार ने भी यहां डिस्पेंसरी के लिए नए भवन के निर्माण की स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन


डिस्पेंसरी भवन निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने एक कनाल भूमि सरकार के नाम की है। वर्तमान में डिस्पेंसरी का कार्य प्रगति पर है और एक मंजिला भवन का काम लगभग पूरा हो चुका है। कुछ काम बचा है, वह भी जल्द पूरा हो जाएगा। स्थानीयवासी ऋषि धीमान, शिवम, मोनू, रणवीर, विक्रम, सरिता देवी, सरोज, मनीष आदि ने कहा कि डिस्पेंसरी का भवन बनने से उन्हें काफी सुविधा होगी। पुरानी डिस्पेंसरी में जगह की कमी थी लेकिन अब सरकारी इमारत बन जाने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
इस विषय में लोक निर्माण विभाग चकमोह सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता देवराज ने कहा कि डिस्पेंसरी के लिए भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। इसमें एक मंजिला भवन बनाया गया है और इसे बनाने के लिए करीब 52 लाख रुपये का खर्च आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें