फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीईईओ कार्यालय में आयोजित हुई मासिक बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में शनिवार को खंडस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने की। बैठक में 19 स्कूलों के केंद्रीय मुख्य शिक्षक जबकि एक स्कूल के मुख्य शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में निपुण भारत मिशन, पहली शिक्षक मां, नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में दाखिला प्रक्रिया, विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने, स्कूल वर्दी, पुस्तक वितरण सहित अंग्रेजी माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई कराने के बारे में रूपरेखा तैयार की गई। शिक्षकों ने प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की। बैठक का आयोजन विशेष रूप से शिक्षा खंड हमीरपुर के 90 प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए किया गया ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने स्कूल स्तर पर आने वाली समस्याओं का समाधान करवाया। बैठक में राजेश, रजनीश, विनोद, सुभाष, निशा देवी, नीना, कमलेश, नरेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें