हमीरपुर। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में आयुष दवाओं की औषधि निगरानी विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सीसीआरएएस रिसर्च इंस्टीट्यूट, पंडोह, जिला मंडी के शोध अधिकारियों डॉ. विनीता नेगी और डॉ. अनुभव ने विचार रखे। संगोष्ठी में जिले के सभी आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया और आयुष दवाओं के सुरक्षित उपयोग, संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी और निगरानी तंत्र की अहमियत पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन ने कहा कि आयुष पद्धति की औषधियों का प्रभावी व सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए फार्माकोविजिलेंस प्रणाली की समझ और उसका सही क्रियान्वयन आवश्यक है। इस मौके पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। संवाद