फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कांगू स्कूल में आपदा से बचाव के बताए गुर

Thu, 30 Oct 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में बुधवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अनुसार दो बजे भूकंप का सायरन बजाया गया। सभी विद्यार्थी अपनी रक्षा करते हुए सुरक्षित व खुले स्थान में बाहर पहुंचे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुमन शर्मा और संदीप, रितेश शर्मा ने विद्यार्थियों को भूकंप या किसी प्राकृतिक आपदा के आने पर किस तरीके से अपना बचाव करना है, के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को ड्रॉप, कवर, होल्ड विधि के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्र द्वारा आग बुझाने का प्रयोग करवाया गया। आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारी संजीव ने विद्यार्थियों को आपदा से निपटने से संबंधित विशेष निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें