फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीवरेज चेंबर ओवर फ्लो होने से हथली खड्ड में फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में सीवरेज चेंबर ओवर फ्लो होने से शहर में गंदगी का आलम है। यह सीवरेज लीकेज शहर के साथ बहने वाली हथली खड्ड को दूषित कर रही है। यहां सीवरेज टैंक भी कई जगह से टूटे हैं और दरारों से गंदा पानी बाहर निकल रहा है।
विज्ञापन

हथली खड्ड पुल के पास सीवरेज का चेंबर एक महीने से खस्ताहाल है। ओवर फ्लो की वजह से रोजाना हजारों लीटर गंदगी बाहर निकलकर सीधे हथली खड्ड के पानी में घुल रही है। शहर के दूसरे नालों की गंदगी ने इस खड्ड की हालत पहले ही खराब कर रखी है। अब सीवरेज इसे और प्रदूषित कर रहा है। हथली खड्ड का पानी नीचे जाकर कुनाह खड्ड से मिलता है।
इस कुनाह खड्ड पर एक दर्जन से अधिक पेयजल योजनाएं स्थापित हैं। यह कुनाह खड्ड इलाके के सैकड़ों गांव को पेयजल उपलब्ध करवा रही है। बीते माह नादौन विस क्षेत्र के रंगस में कुनाह खड्ड का पानी दूषित होने से 1009 लोग डायरिया की चपेट में आए थे। तब जलशक्ति विभाग ने अवैध खनन को प्रदूूषण का कारण बताते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। गत दिवस भी जोलसप्पड़ क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में जुटी कंपनी ने यहां सीवरेज को खुले में छोड़ दिया था। इस मामले में वीरवार को पुलिस में मामला दर्ज किया गया। अब हथली खड्ड के समीप सीवरेज के चेंबर से निकलने वाली इस गंदगी के कारण आसपास के लोग भी बदबू से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि विभाग इसे ठीक करवाने में लापरवाही बरत रहा है। यदि हालात ऐसे ही रहे तो जल के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है और इलाके में फिर से बीमारी फैलने का भी खतरा है। उधर, जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता संजय ठाकुर ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर लीकेज को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें