फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दिनेश को अमेरिका में डॉक्टरेट कार्यक्रम में मिला प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के छात्र दिनेश को अमेरिका के मिनेसोटा विश्वविद्यालय में सिविल, पर्यावरण और भू-इंजीनियरिंग (सीईजीई) के डॉक्टरेट कार्यक्रम में प्रवेश मिला है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के रहने वाले दिनेश को विश्वविद्यालय की ओर से सालाना 30,503 डॉलर की फेलोशिप मिलेगी। भारतीय रुपयों में यह राशि 26 लाख से अधिक है। दिनेश का पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए अध्ययन के आधार पर चयन हुआ है। निदेशक एनआईटी हमीरपुर प्रोफेसर एचएम सूर्यवंशी, रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी और विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने दिनेश को चयन के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें