हमीरपुर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने वीरवार के पुरानी पेंशन बहाली के लिए अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर रतन गौतम के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों नेे भाजपा के चुनावों से पूर्व जारी दृष्टि पत्र के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक कमेटी का गठन करने के लिए मांग की है। संयुक्त मोर्चा का कहना है कि 2 वर्ष बीतने के बाद भी कमेटी का गठन नहीं हो पाया है। जिससे एनपीएस कर्मचारी निराश हैं। कर्मचारियों का कहना है कि न्यू पेंशन स्कीम किसी भी रूप से कर्मचारियों की हितैषी नहीं है। कमेटी के गठन करने से कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग रख सकेंगे। बहुत से राज्यों में पेंशन के लिए कमेटी का गठन हो चुका है। जिसमें पंजाब राज्य भी शामिल है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए कमेटी का गठन किया जाए और कर्मचारियों को न्याय दिलाया जाए। इस मौक पर मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया सचिव राजेंद्र स्वदेशी, शिक्षक विभाग से कुलदीप सिंह, पीडब्ल्यूडी विभाग से एंजल किशोर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।