भोरंज(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में अर्थशास्त्र विभाग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सांख्यिकी और नीति निर्माण तथा मानव के सामान्य कल्याण में इसका महत्व विषय पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम शुरू हुआ। यह कार्यक्रम उपप्राचार्य मुकेश कुमार ने शुरू किया। इस अवसर पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दीक्षा, नेहा, आस्था ने प्रथम, नीरज, कनक, पलक ने द्वितीय, महक, शिया, कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समन्वयक अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष सहायक प्राध्यापक गुलशन कुमार ने दो दिन होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसमें प्रो. रविदत और डॉ. निर्मल सिंह स्रोतविद रहे। संवाद