फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में दीक्षा और पीयूष रहे प्रथम

Sat, 04 Oct 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय भोरंज में बैडमिंटन खेलते विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान - फोटो : reasi news
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में इंट्राम्यूरल खेलों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में दीक्षा देवी बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम और नेहा शर्मा बीए द्वितीय वर्ष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्र वर्ग में पीयूष ने प्रथम और अक्षय ने दूसरा स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस में दीपक प्रथम और ऋषि ने दूसरा स्थान हासिल किया। महाविद्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग ऑन चार्टड अकाउंटेंसी विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. पवन शर्मा और डॉ. विवेक चंदेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें