फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कैहरवीं चौक पर ताल महल की एक ही स्थान से दिखाई अलग-अलग दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। कैहरवीं चौक पर ताल महल की अलग-अलग दूरी दर्शाई गई है। इस चौराहे से सड़क के चारों ओर गाड़ियां जाती हैं। यहां हमीरपुर से मंडी, भोटा से ताल, टौणी देवी सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने दो साइन बोर्ड लगा रखे हैं। इन पर यात्रियों को गंतव्य स्थानों पर जाने के लिए किलोमीटर दर्शाए गए हैं। एक तरफ जो बोर्ड लगाया है उस पर ताल महल पांच किलोमीटर लिखा है, साथ ही दूसरी तरफ दूसरा बोर्ड लगा है जिस पर ताल महल की दूरी छह किलोमीटर दर्शाई गई है। ऐसे में यहां पर वाहन चालकों को असमंजस पैदा हो रहा है। प्रधान गौरव शर्मा ने कहा कि समस्या ध्यान में है। विभाग को इस बारे में बताया जाएगा ताकि लोगों को यहां पर दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें