भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में सीएससीए कमेटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रतिभागी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एकल लोकगीत में आंकाक्षा ने प्रथम, कविता ने द्वितीय, दीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। समूह गान में आंकाक्षा एवं समूह ने प्रथम, शबनम एवं समूह ने द्वितीय और कविता एवं समूह ने तृत्तीय पाया। एकल नृत्य में सुषमा ने प्रथम, कनिका ने द्वित्तीय, मीनाक्षी ने तृतीय, समूह नृत्य में रिया एवं समूह ने प्रथम, आंकाक्षा एवं समूह ने द्वितीय, शिवाग एवं समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद