फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश के बावजूद धनतेरस पर खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
स्थानीय बाजार हमीरपुर में धनतेरस के उपलक्ष्य पर आभूषणों की खरीदारी करते लोग।(संवाद)
विज्ञापन
हमीरपुर। दिवाली से दो दिन पहले मनाए जाने वाले धनतेरस त्योहार पर बारिश भी असर नहीं डाल पाई है। हालांकि, बारिश शुरू होने पर लोग कुछ देर तक खुद के लिए सुरक्षित स्थान ढूंढते नजर आए। इसके बाद व्यापारियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उसी तरह से दोबारा बढ़ गई और हमीरपुर बाजार में लाखों का कारोबार हुआ। मालरोड पर लोगों की चहल पहल पर बारिश भी बेअसर नजर आई। बारिश से जहां किसानों के चेहरों पर रौनक हैं, वहीं धनतेरस पर दुकानदारों ने खूब ब्रिकी की। धनतेरस के दिन लोग चांदी, पीतल, सोना, तांबा व कांसे से बने बर्तन और अन्य वस्तुएं खरीदते हैं। बर्तनों और कपड़ों की दुकानों में महिलाओं की खासी भीड़ नजर आई। धनतेरस के दिन कुल मिलाकर सारा बाजार ग्राहकों से भरा रहा। विशेष ऑफर वाली दुकानों के बारह दुकानदारों के लगाए गए स्टालों के किनारे महिलाओं की भारी भीड़ देखने में नजर आई। धनतेरस पर महिलाओं के वस्त्रों पर भारी छूट मिली। लोग गर्म कपड़े, बिजली की लाइट वाली लड़ियों, पानी डालने पर जलने वाले दीये, बीज की दुकानों से धनिया, झाड़ू, मिट्टी के दीये, ड्राईफ्रूट व सोने और चांदी से बने आभूषण खरीदते नजर आए। इसके अलावा बर्तन वाली दुकानों पर भी लोग तांबा, पीतल, कांसा व स्टील के बर्तन खरीदते हुए नजर आए। एक झाड़ू बेचने वाले दुकानदार ने धनतेरस पर 1100 के लगभग झाड़ूयों की ही बिक्री कर डाली। एक झाड़ू की कीमत 100 रुपये रखी हुई थी। आभूषण की दुकानों पर भी महिलाओं की खासी भीड़ देखने में मिली है। महिलाएं इस दिन चांदी और सोने के आभूषण खरीदतीं देखी गईं। बाजार में ड्राईफ्रूट भी लोगों की पहली पसंद रहा है। लोग इस बार मिठाइयों के बजाय ड्राईफ्रूट ज्यादा खरीदते नजर आए। सर्दियों के मौसम में ड्राईफ्रूट की मांग ज्यादा रहती है। इसी कारण लोग मिठाइयों की जगह लोग घरों को ड्राईफ्रूट के डिब्बे ले जाते हुए नजर आए। हालांकि, मिठाई बनाने वाली ब्रांडेड कंपनियों ने ग्राहकों को उनकी मिठाई खरीदने के लिए एक के साथ एक डिब्बा मुफ्त देने का प्रलोभन भी दे रखा है। कमलेश कुमारी, अश्वनी, विजय, अनुज, राधिका, ज्ञान चंद, कमला देवी, तारा देवी व सुभाष ने बताया कि धनतेरस के दिन काफी सामान खरीदा। लोग इस बीच बीज की दुकानों पर धनिया और रंगोली भी खरीदते हुए नजर आए।
विज्ञापन



व्यापार भी जरूरी पर पूरी सड़क पर कब्जा न करें व्यापारी
नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि व्यापारियों के लिए धनतेरस और दिवाली के लिए व्यापार करने की छूट दे रखी है लेकिन व्यापारी वर्ग इस बात की खास ख्याल रखें कि पूरी सड़क पर ही कब्जा न करें ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। हालांकि, प्रशासन ने दिवाली को ध्यान में रखते हुए वाहनों की आवाजाही को दो दिन के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें