डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। निरीक्षिक विंग हमीरपुर की टीम ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिम्मी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षक विंग के उपनिदेशक नवीन कुमार ने स्कूल का रिकॉर्ड जांचा तथा स्कूल की पठनपाठन की गतिविधियों को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल में क्लस्टर गतिविधियों को जांचा और उसमें जो खामियां पाई गईं उनको दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल प्रशासन को स्कूल में साफ-सफाई, पीने के पानी की टंकी और शौचालयों को साफ रखने के लिए कहा। उन्होंने क्लस्टर सिस्टम को सही ढंग से शुरू करने के साथ ही जरूरी निर्देश भी दिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य गौरव शर्मा और वंदना धीमान विशेष रूप से मौजूद रहे।