फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उपायुक्त ने प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण

Thu, 23 Apr 2026 09:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को भकेड़ा पंचायत के भैरवीं जट्टां गांव में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आरसेटी की ओर से आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं घर में ही उद्यम स्थापित करके कारोबार आरंभ कर सकती हैं। वे विभिन्न बैंकों की ऋण योजनाओं की मदद भी ले सकती हैं। इससे पहले, जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल, आरसेटी के निदेशक अजय कतना, खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त का स्वागत किया और संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें