रंंगस (हमीरपुर)। आयुष विभाग से सेवानिवृत्त वरिष्ठ आयुष विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. बीरबल ठाकुर ने प्रेस बयान के माध्यम से कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर आयुष विभाग के चिकित्सकों की प्रतिनियुक्तियां रद्द होनी चाहिए। सरकार ने जिन चिकित्सकों को स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा है, उन आदेशों को तुरंत रद्द करते हुए वापस अपने स्टेशनों पर भेज देना चाहिए। तबादले का समय होने पर भी यह चिकित्सक अपने स्टेशनों पर वापस नहीं जाना चाहते, जिसकी वजह से कई विशेषज्ञ चिकित्सक अस्पताल के बजाय दूरदराज के स्वास्थ्य केंद्रों में ही अपनी नौकरी कर लेते हैं। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में तैनात चिकित्सकों की प्रतिनियुक्तियां रद्द करके उन्हें अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों में वापस भेजने का निर्णय लिया था। उसी तर्ज पर आयुष विभाग में भी इस निर्णय को लागू किया जाना चाहिए।