फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पुरली ककड़ सड़क को पक्का करना भूल गया विभाग

विज्ञापन
पुरली ककड़ सड़क को पक्का करना भूला विभाग
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के आपूर्ति पाइपों से हो रहे हादसे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के पुरली कस्बे में मुख्य चौक पर करीब 300 मीटर सड़क को विभाग पक्का करना भूल गया है। गड्ढों के साथ-साथ जल शक्ति विभाग की आपूर्ति लाइन उसी तीखे मोड़ पर बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रही है। जगह-जगह गड्ढे और सप्लाई लाइन होने के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है लेकिन विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। यहां पर गाड़ी में गर्भवती महिलाओं और मरीजों का सफर जोखिम भरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों पूर्व प्रधान विजय पाल, वर्तमान उपप्रधान अश्विनी रांगड़ा, भूपिंद्र, संदीप,, सुभाष, प्रमोध शर्मा, सुनील, नरेंद्र आदि ने कहा कि जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग को कई बार अवगत कराया गया है लेकिन समस्या वैसी ही बनी हुई है। आए दिन बाइक सवार पाइप और टूटी सड़क की वजह से घायल हो रहे हैं। मजबूरन जनता इस बदहाल सड़क पर जान जोखिम में डाल यात्रा कर रहे हैं। इसी सप्ताह बजरोल में एक बाइक सवार की मौत भी हो चुकी है पर विभाग सोया हुआ है। पुरली के उपप्रधान अश्विनी रांगड़ा और व्यापार मंडल ने विभाग का घेराव करने की बात कही। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संसार चंद ने कहा कि जल शक्ति विभाग को पिछले तीन महीने पहले सप्लाई लाइन भूमिगत करने को कहा गया है परंतु विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राकेश का कहना है कि पाइप लाइन को बंद करके निकाल दिया जाएगा। वहीं, विभागों की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही है और विभाग बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें