फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खरीड़ी मैदान में बने अस्थाई शेड को गिराया

विज्ञापन
नादौन के खरीड़ी मैदान में विभाग द्वारा हटाया गया शेड।
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन के निकट स्थित खरीड़ी मैदान में बने अस्थाई शेड को बुधवार को प्रशासन ने गिराकर मलबे को मौके से हटवा दिया है। इस बारे में उपायुक्त हमीरपुर द्वारा आदेश पारित किए गए थे। ढांचे को गिराने के समय तहसीलदार नादौन अपूर्व शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पूर्व शिक्षा मंत्री नारायण चंद्र पराशर के समय यहां केंद्रीय विद्यालय खुला था तो इसे किराए के भवन में चलाया गया था। पराशर के प्रयासों से ही यहां अस्थाई शेड का निर्माण स्कूल के लिए करवाया गया था, परंतु शेड निर्माण का कार्य अधूरा ही रह गया और यहां बच्चे कभी नहीं बैठाए गए। इसके कुछ वर्षों बाद यह निर्माण कार्य विवादों में आ गया। गत कई वर्षों से यह ढांचा ऐसे ही खड़ा था। ढांचे के कारण खरीड़ी मैदान में खेलने वालों को भी परेशानी होती थी और बेवजह काफी जगह बेकार पड़ी थी। परंतु अब इसे हटाने के बाद यहां काफी जगह खुल गई। इस संबंध में एसडीएम अपराजिता चंदेल ने कहा कि मैदान के विकास का कार्य चल रहा है और आदेशानुसार इस ढांचे को गिराकर वहां से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें