फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरेड़ी बाजार से शराब ठेके को शिफ्ट करने की मांग

Thu, 09 Mar 2023 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सरेड़ी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विशेष ग्राम सभा में इलाके की महिलाओं ने एक सुर में बाजार के बीच में चल रहे शराब ठेके का जोरदार विरोध किया। महिलाओं का कहना था कि सरेड़ी बाजार में शराब ठेका आबादी के बीचोंबीच है। ठेके पर सुबह और शाम शराबियों का जमघट लगा रहता है। शराबी गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई देते हैं। महिलाओं और लड़कियों का बाजार में सामान खरीदारी के लिए आना-जाना लगा रहता है। ठेके की वजह से यहां माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं ने एक स्वर में पंचायत प्रधान से मांग रखी कि शराब ठेके को बाजार से दूर शिफ्ट करवाया जाए। पंचायत प्रधान राजेश कुमार शर्मा ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को जिलाधीश हमीरपुर को प्रस्ताव के माध्यम से प्रेषित करेंगे। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष कुमारी, आशा देवी, परवीना, अंजना, वार्ड सदस्य अंजना शर्मा, सचिव कुलदीप, महिला मंडल प्रधान पूजा देवी, सपना, मीरा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें