धनेटा (हमीरपुर)। सर्व मंगल सभा धनेटा की मासिक बैठक शनिवार को त्रिमूर्ति मंदिर धनेटा में सभा के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। सभा के महासचिव देशराज शीतल ने पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों और बीते माह किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करवाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस मांग को लेकर सभा ने निर्णय लिया कि पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल खंड चिकित्सा अधिकारी नादौन से मिलेगा। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होना आवश्यक है। बैठक में सभा के कोषाध्यक्ष बंसीलाल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद