फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों और गैर शिक्षकों की हो नियमित भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोमवार को तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक के माध्यम से विश्वविद्यालय की लंबित पड़ी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इकाई अध्यक्ष अरुण भरमौरी ने कहा तकनीकी विश्वविद्यालय वर्ष 2011 से चल रहा है और वर्ष 2018 से आठ पाठ्यक्रम इसमें सुचारु रूप से चल रहे हैं। सरकार विश्वविद्यालय की मांगों को लेकर आंखें मूंदे बैठी है। प्रदेश सरकार विश्वविद्यालय में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के पदों पर नियमित भर्ती करने में असमर्थ रही है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द तकनीकी विश्वविद्यालय में शिक्षकों और गैर शिक्षकों की नियमित भर्ती करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक सरकारी विश्वविद्यालय होने के बावजूद तकनीकी विश्वविद्यालय की फीस एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से भी अधिक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह भी मांग करती है कि इस फीस को जल्द से जल्द कम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें