फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गेहूं सहित अन्य रबी फसलों के बीजों की मांग निदेशालय भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को सरकारी मूल्यों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे बीज
विज्ञापन

अब रबी फसलों की बिजाई करने में जुटेंगे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में किसानों को गेहूं सहित अन्य रबी फसलों के बीज जल्द ही सरकारी मूल्यों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। कृषि विभाग हमीरपुर ने रबी फसलों के बीजों की मांग निदेशालय भेज दी है। कृषि विभाग को जैसे ही बीज उपलब्ध होंगे, इन्हें किसानों को मुहैया करवा दिया जाएगा। खरीफ फसलों की कटाई के बाद किसान रबी फसलों की बिजाई करने में जुटने वाले हैं। रबी सीजन में फसलों की बिजाई अक्तूबर से दिसंबर के सर्दियों के महीनों में की जाती है। इनकी कटाई अप्रैल से जून तक हो जाती है। रबी सीजन में गेहूं, जौं, चना, दाल, मटर सहित अन्य फसलें शामिल हैं। इसके अलावा कृषि विभाग हमीरपुर ने चारे के रूप में इस्तेमाल होने वाली चरी सहित अन्य बीजों की मांग को भी भेज दिया है। जिले में 32 हजार हेक्टेयर में गेंहू की फसल तैयार होती है। कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक शशिपाल अत्री ने कहा कि गेहूं सहित फसलों के बीजों की मांग को निदेशालय भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों को उन्नत किस्मों के बीज दिलाने के लिए सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें