फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रूट पर अतिरिक्त बस चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रूट पर अतिरिक्त बस चलाने की मांग
विज्ञापन

लदरौर-घुमारवीं वाया लैहड़ीसरेल रूट पर लोगों को होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
लदरौर (हमीरपुर)। लदरौर से घुमारवीं वाया लैहड़ीसरेल रूट पर अतिरिक्त सरकारी बस चलाने की मांग उठी है। इस मार्ग पर केवल दो सरकारी बसें चलने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। निजी बस सेवा भी इस रूट पर उपलब्ध नहीं है। सुबह 7:30 और 8:30 बजे के बाद दिनभर कोई बस नहीं चलती। इसके कारण यात्रियों को घुमारवीं जाने के लिए टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। वे टैक्सी से भराड़ी पहुंचते हैं और फिर वहां से बस पकड़ते हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त किराया और समय की बर्बादी झेलनी पड़ती है। स्थानीय यात्रियों अंकुश, दीपक, कमलेश और स्वरूप सिंह ने यह समस्या बताई। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम से अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडल हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधन राजकुमार पाठक ने बताया कि मांग उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें