फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: दिल्ली के युवक की धर्मशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 06 Feb 2026 02:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में ठहरे दिल्ली के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरिंद्र पाल सिंह गहलोत निवासी रोहिणी, दिल्ली के रूप में हुई है। सुरिंद्र को अचेत अवस्था में जोनल अस्पताल धर्मशाला लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक अपने मित्र के साथ होटल में रुका था और शराब का सेवन किया था। सुबह कमरे से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर होटल स्टाफ ने इसकी सूचना दी। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने किसी प्रकार की आशंका अथवा संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। पुलिस की ओर से मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें