फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तकनीकी शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Sun, 02 Feb 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश डिपो संचालक समिति का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर शनिवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी से घुमारवीं में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि के नेतृत्व में अपनी समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आम विधानसभा चुनावों से पूर्व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश के सभी डिपो संचालकों को 20 हजार मासिक वेतन देने, वनटाइम लाइसेंस प्रदान करने का वादा किया था, जिसे सरकार अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को सुनने के बाद उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें