फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पहाड़ी से गिरा मलबा, मजदूर दबे, दो घंटे तक चला बचाव अभियान

Tue, 08 Aug 2023 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोरंज के लदौर में विनय का पब्लिक स्कूल में बिल्डिंग निर्माण का कार्य के दौरान पहाड़ी से गिरे मल
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के लदरौर में एक निजी स्कूल के भवन निर्माण कार्य में जुटे दो मजदूर मलबे की नीचे दब गए। हादसा सोमवार को 12ः30 के करीब हुआ। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अन्य मजदूरों और लोगों ने मलबे के नीचे दबे दो मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लदरौर में पांच मजदूर एक निजी स्कूल के भवन के निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इस दौरान अचानक स्कूल भवन के साथ पिछली तरफ की पहाड़ी का मलबा कार्य कर रहे दो मजदूरों पर गिर गया। इसमें रणवीर पासवान पुत्र रामदेव, गांव झौबा, तहसील बिंदा दियारा जिला मुंगेर, बिहार मलबे में पूरी तरह काफी नीचे औधे मुंह से दब गया, जबकि वंदन तोरी पुत्र सोमराज तोरी टांगों तक मलबे में दबा गया।
अचानक मलबा गिरने और मजदूरों की चीखो-पुकार सुनकर स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान वंदन तोरी तो घायल अवस्था में स्वयं ही मलबे से निकल आया, लेकिन रणबीर का कोई पता नहीं चल गया। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और जेसीबी मशीन से पहले बाहर-बाहर से मिट्टी को हटाया गया और बाद में स्थानीय लोगों की मदद से मिट्टी में दबे रणवीर पासवान को दो घंटे की कड़ी मशक्त के बाद बाहर निकाला गया। इसके घायल अवस्था में रणवीर पासवान को भोटा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी और बिलासपुर जिला के भराड़ी अस्पताल से एंबुलेंस भी पहुंच गई थी। वहीं, सूचना मिलते के बाद भोरंज विधायक सुरेश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और पहाड़ी से मलबा गिरने का जायजा लिया। एसडीएम संजय स्वरूप ने भी भोटा अस्पताल में पहुंच कर घायल का कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें