धनेटा (हमीरपुर)। भारी बारिश के कारण उपमंडल नादौन की भदरूं पंचायत में निर्माणाधीन मकान को नुकसान पहुंचा है। वर्षा देवी पत्नी विनय शर्मा ने बताया कि अचानक पहाड़ी से मलबा गिरकर मकान के अंदर घुस आया। मलबे की चपेट में आकर निर्माणाधीन मकान की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। मकान में रखी सीमेंट की लगभग 80 बोरियां खराब हो गईं। पूरा मकान मलबे से भर गया, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही हल्का पटवारी रसीद मोहम्मद मौके पर पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। संवाद